प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- विकास खंड क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में शुक्रवार शाम भूसा रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की घटना में महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। गांव निवासी रेनू देवी पत्नी राजकुमार यादव का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर के अंदर भूसा रख रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनके दरवाजे पर आ धमके। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उनकी बहू आरती और मंजू को भी आरोपियों ने पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे नाती आदित्य के साथ आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.