मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के पिरोइ गांव से पुलिस ने भूसे में छिपाकर रखी गई 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। इसमें विभिन्न ब्रांड की करीब 356 लीटर थी। मौके से किसी धंधेबाज को पकड़ा तो नहीं गया, लेकिन थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोमवार की देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पिरोई गांव में एक झोपड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बिक्री के भूसा में छिपकर रखी गई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो एक व्यक्ति भागने लगा। उसकी पहचान थाने के पिरोई गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। जब झोपड़ीनुमा घर की तलाशी ली गई तो भूसा में छिपाई गई 750 एमएल वाली बोतल के 27 कार्टन, 375 एमएल वाली के 10 कार्टन और 180 एमएल वाली बोतल के तीन कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.