सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा तहसील क्षेत्र के पकड़ी चौधरी गांव में गुरुवार को भूसा मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब 39 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।पकड़ी चौधरी गांव के दक्षिण स्थित सिवान में किसान भूसा मशीन से भूसा तैयार करा रहे थे। इस दौरान अचानक मशीन से चिंगारी निकली जिसने पास खड़ी सूखी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के खेतों तक पहुंच गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।...