देवरिया, अप्रैल 3 -- भटनी (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के साहोपार गांव में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई, जिससे करीब पाँच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार की सुबह गांव में खेत के पास भूसा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी पास के खेतों में जा गिरी और खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और फसल को अपनी चपेट में ले लिया।खेतों से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। पंपिंग सेट की मदद से चारों तरफ पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया और उसे फैलने से रोका गया।इस घटना में व्यास यादव, सत्येंद्र सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को भी इलाके में आग लगने से करीब 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.