मऊ, मार्च 6 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी तिलतू राजभर पुत्र स्व.सूर्यनाथ शुक्रवार की सुबह प्रेशर मशीन से भूसा की कटाई कर रहा था। इस बीच अचानक इनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने इन्हें ट्रामा सेंटर आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...