संतकबीरनगर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। फसल कटाई के दौरान बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के किसानों ने भूसा मशीनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है। किसानों ने जिलाधिकारी से जनहित में हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है। स्थानीय किसान सूरज त्रिपाठी, शुभम तिवारी, उमाशंकर यादव, मोनू यादव, देवव्रत पांडेय, बबलू शुक्ल, पशुपति तिवारी व प्रेम विश्वकर्मा सहित अन्य किसानों का कहना है कि कटाई के समय भूसा मशीनों से निकलने वाली चिंगारियां खेतों में खड़ी या कटी फसल के लिए बड़ा खतरा बन रही हैं। इससे आग लगने की आशंका बनी रहती है और कई बार किसानों की पूरी फसल जलकर नष्ट हो जाती है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाकर उनकी मेहनत की फसल और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जा...