इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के शेखपुर पचार गांव निवासी राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भूसा भर रहा था। तभी गांव का ही वीपी सिंह गाली-गलौज करते हुए पहुंचा और लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर ने राहुल की बाइक को भी कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...