बरेली, मई 27 -- थानाक्षेत्र में सोमवार को भूसा भरा बोंगा महिला के ऊपर गिर गया। आनन-फानन परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव जाफरपुर निवासी 45 वर्षीय पार्वती पत्नी रामबहादुर का परिवार मजदूरी करता है। पति के भाई सोहनलाल ने बताया कि सोमवार की सुबह पार्वती घर से उपले थोपने बेटी अंजू साथ गई थी। उपले थोपने के बाद मां से जानवरों के लिए बोंगा से भूसा निकालने को कहकर बेटी घर चली गई। बेटी के जाने के बाद पार्वती बोंगा से भूसा निकालने लगी। अचानक भूसा भरा बोंगा ऊपर गिरने से वह दब गई। डेढ़ घंटे तक पार्वती घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। भूसे में दबी पार्वती को परिजन आनन-फानन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पार्वती के पांच बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.