कुशीनगर, अप्रैल 6 -- बोदरवार, हिन्दुस्तान संवाद।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गगराई ग्राम सभा के टोला गदहीला में रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे भूसा बना रही मशीन से अचानक निकली चिनगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। आगलगी के कारण भलुही, बोदरवार, बड़हरा आदि आधा दर्जन गांवों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आसपास के आधा दर्जन गांव के सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलने का अनुमान है।गगराई गांव के टोला गदहीला निवासी राजकिशोर यादव, देवमुनि, बाबू नंदन, देवनंदन, हरिनाथ, बासुदेव, आनंदी देवी, शिवेंद्र सिंह, कोलाहल प्रजापति, अनिल बेगलाल शर्मा, राम केवल प्रजापति, आनंदी देवी, गणेश शर्मा, छत्रधारी सिंह, राजेश प्रसाद, रामाश्रय सिंह स...