गोरखपुर, अप्रैल 5 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के सुहिला गांव में खेत पर भूसा बनाने के दौरान विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।सुहिला गांव निवासी गोरखनाथ पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह अपने खेत में मशीन से भूसा बना रहे थे। इसी दौरान अम्बरीश उर्फ राघवेन्द्र राय, अरविंद, राजन कुछ अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अपने खेत में मशीन लगाने को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.