कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पडरहवा में भूसा बनाने की मशीन में फंसकर एक 35 वर्षीय युवक का आधा हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खड्डा थाना क्षेत्र के पडरहवा निवासी नारायन यादव का 35 वर्षीय पुत्र गोधन यादव शुक्रवार की सुबह भूसा मशीन चला रहा था।इसी दौरान उसका दाहिना हाथ मशीन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशीन बंद किया। लेकिन तब तक उसका आधा हाथ मशीन में फंसकर क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो चुका था। वहीं अत्यधिक खून बहता देख गोधन बेहोश हो गया। लोगों ने बुरी तरह से घायल गोधन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बना देख डाक्टर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.