भूसा बनाते समय मशीन में रोड़ा फंस जाने से लगी थी आग
अंबेडकर नगर, मई 3 -- अम्बेडकरनगर। अग्निकांड की घटनाओं में बिजली विभाग बहुत की शतर्कता बरत रहा है। सूचना मिलने पर लाइन को काटने के साथ पेट्रोलिंग करने के उपरान्त लगाया जा रहा है। जलालपुर तहसील क्षेत्र के सेमरा एवं पर्वतपुर में बीते दिनों हुए अग्निकांड की घटना में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल रजनीश श्रीवास्तव ने खबर छपने के उपरान्त एक्सईएन जलालपुर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने भेजी गई अपनी रिपोर्ट में दोनों ही स्थानों पर भूसा बनाने की मशीन से आग लगने की घटना की पुष्टि मशीन में ठोस रोड़ा फंसने से चिंगारी का निकला बताया। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर एवं टांडा एक्सईएन को विशेष सतर्क रहने निर्देश दिए गए है जिससे आग की घटनाओं में धन हानि न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.