बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सैमली में भूसा डालने को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सैमली निवासी पीतम सिंह पुत्र चन्दर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर के सामने भूसे की बुग्गी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कपिल, अर्जुन पुत्र रूपसिंह व रूपसिंह पुत्र प्रकाश वहां आ गए और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर लाठी-डंडों से पीतम सिंह व उनकी पत्नी विजयवती के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- मां बेटी से मारपीट करने वालों पर मुकदमा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर...