संभल, मार्च 17 -- जनपद में इन दिनों भूसा (पशुओं के चारे) की भारी किल्लत ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बढ़ी मांग और सीमित आपूर्ति के कारण भूसे के दाम आसमान छूने लगे हैं। स्थिति यह है कि जो भूसा कुछ समय पहले तक सामान्य दरों पर आसानी से उपलब्ध था, अब उसकी कीमत 1000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई है। स्थानीय बाजारों में भूसे की आवक कम होने और फसल कटाई में देरी के चलते यह संकट और गहरा गया है। कई जगहों पर व्यापारी भी सीमित स्टॉक होने की बात कह रहे हैं, जिससे पशुपालकों को महंगे दामों पर भूसा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।पशुपालकों का कहना है कि पहले ही दूध के दाम स्थिर हैं और खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भूसे की महंगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है। छोटे और मध्यम पशुपालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि उनके पास चारे का वैकल्पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.