पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के भूसरा में शुक्रवार को नवयुवक क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य सत्येंद्र मेहता, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह और मुखिया प्रतिनिधि अशोक प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। सत्येंद्र कुमार मेहता ने बताया कि टूर्नामेंट में सोलह टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच 12-12 ओवर का होगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम को प्रवेश शुल्क के रूप में 3100 रुपये जमा करना होगा। विजेता टीम को 21 हजार नगद और टीशर्ट तथा उपविजेता टीम को 11 हजार नगद के व टीशर्ट दिया जाएगा। उद्घाटन मैच मुरमा बनाम लोहड़ी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 121 रन बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.