बोकारो, जनवरी 2 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय के भूगोल के शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने पर उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास उपायुक्त शताब्दी मजूमदार व जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा सहित अन्य ने गीता की पुस्तक, आम का पौधा व शॉल देकर सम्मानित किया। शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह दिसंबर 1992 से विद्यालय में भूगोल की शिक्षा बच्चों के बीच थे। बीच में 2018 से लेकर 2020 तक प्रधानाचार्य भी रहे। मृदुल भाषी व एक अच्छे शिक्षक के नाम से विद्यायल में जाने जाते रहे। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो ने भी सम्मानित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.