मधुबनी, अप्रैल 26 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद स्थित वार्ड संख्या 12 बेलारही में भू विवाद को लेकर भाकपा माले नेता विजय कुमार दास पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना में 5 नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज आवेदन में विजय कुमार दास ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी समेत अन्य लोग ट्रैक्टर से उनकी जमीन जोत रहे थे। विरोध करने पर सभी ने हमला कर उन्हें गिरा दिया और गले में गमछा डालकर दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। यह भी पढ़ें- करसर में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.