अररिया, मार्च 25 -- पलासी ए.सं। पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी टोला जोगजान भाग निवासी बीबी तबस्सुम ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद मामले में दुर्व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पलासी थाना में गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नामजदों में मुजस्सीम, मो ओफीक, मो छोटू, व बीबी नजमा को आरोपित किया गया है। घटना बीते 23 मार्च की बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की सुबह भूमि विवाद मामले में इन नामजदों ने उनके आंगन में घुसकर अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मना करने पर मारपीट व छिनतई सहित घर में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.