बगहा, जनवरी 22 -- मझौलिया। माधोपुर वार्ड संख्या-2 में गुरुवार की सुबह पट्टीदारी के पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। मारपीट में एक वृद्ध व्यक्ति समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मामले में यदुनंदन शर्मा के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर किया गया । एफआईआर में बताया है कि माधोपुर वार्ड संख्या-2 निवासी यदुनंदन शर्मा घर से गाय का चारा डालने निकले थे। पहले से घात लगाए बैठे पट्टीदारों ने उन पर तलवार और फरसा से अचानक हमला कर दिया। सिर पर किए गए वार से यदुनंदन शर्मा लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी दो पतोहू सुशीला देवी और रम्भा देवी पर भी हमलावरों ने बेरहमी से वार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.