अररिया, फरवरी 17 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के फरसाडांगी गांव में भूविवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, छिनतई, जानलेवा हमले मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष की मुन्नी बेगम ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए 13 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदों में अकील, रिजवान, बदरुद्दीन, मुस्ताक, अलमुस, अफसर आदि शामिल हैं। दर्ज मामले में मुन्नी बेगम ने बताया कि बीते 15 फरवरी को वे मजदूर लेकर टाटी-पर्दा लगवा रही थी। इसी क्रम में इन नामजद लोगों ने अचानक आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट, छिनतई व जानलेवा प्रहार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान बचाने आये परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पक्ष की की आ...