मिर्जापुर, जनवरी 16 -- राजगढ़, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में गुरुवार की रात युवक ने भूल से बोतल में रखा एसिड पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिए। चौखड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार सिंह गुरुवार की रात अपने घर पर एक कमरे में अकेले बैठकर शराब पी रहे थे। शराब में मिलाने के लिए रखा पानी समाप्त हो गया। शराब का पैक बनाने के लिए पानी का आवश्यकता पड़ने पर पानी लेने के लिए घर के अंदर गए और नशे में भूल बस बैटरी में डालने के लिए घर में रखा बोतल बन्द एसिड (तेजाब) को ही पानी समझ कर ले आए l और शराब में मिलाकर पी गए। पीने के कुछ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.