मुजफ्फरपुर, जून 5 -- Muzaffarpur Hospital Fire Tragedy: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग ने छह जिंदगियों को निगल लिया और एक दर्जन को तबाह कर दिया। जो लोग मौत के मुंह में समा गए उनके परिजनों की चित्कार से पूरा बिहार गमगीन है। जो बचकर निकल गए उनके चेहरों पर भी खौफ के निशान बरकरार हैं। वो मंजर कैसा था, कैसे बचे, कौन मर गया, आग कैसे तबाही मचा रही थी, इन सवालों से जूझते मरीज और उनके परिजन बताते हैं कि इस हादसे को जिन्दगी भर भूल नहीं सकते।पैर का ऑपरेशन कराने आई थी, जान ही चली गई प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में लगी आग में सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड के रूपौली गांव की चंचला वर्मा (61) की मौत हो गई। चंचला आंगनबाड़ी सेविका के साथ संघ की प्रखंड अध्यक्ष भी थीं। पति कुशेष प्रसाद ने बताया कि बुधवार को घर में गिरने ...