नई दिल्ली, मई 5 -- सिट्रोन इंडिया देश के अंदर सबसे सस्ती कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 5 मॉडल शामिल हैं। जिसमें C3X, eC3, बेसाल्ट X, एयरक्रॉस X और C5 एयरक्रॉस X शामिल हैं। हालांकि, अब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा शुरू कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपनी C3X कार की कीमतों को बढ़ा दिया है। इस कार के कुछ खास वैरिएंट की कीमतों में 4,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि कंपनी एयरक्रॉस X और बेसाल्ट X की कीमतें पहले ही बढ़ा चुकी है। सिट्रोन ने C3X के Live, Live CNG और Live (O) वैरिएंट की कीमतों में इजाफा किया है। 4,000 रुपए बढ़ने के बाद इन वैरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें 4.99 लाख रुपए, 4.99 लाख रुपए और 5.53 लाख रुपए हो गई हैं। खास बात यह है कि सिट्रोन ने C3X रेंज के बाकी सभी वैरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।...