भूल जाओ बलेनो की पुरानी कीमतें, अब खरीदने के लिए इतने रुपए ज्यादा लगेंगे; देख को नई प्राइस लिस्ट
नई दिल्ली, जून 25 -- मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस बात के संकेत मई में ही दे दिए थे। नए प्राइस हाइक का असर कंपनी की मोस्ट पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी हुआ है। अब इस कार को खरीदने के लिए 7,500 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। अच्छी बात ये है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 5,98,900 रुपए से लेकर 9,17,400 रुपए तक हो गई हैं। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार नई कीमतें देख लीजिए। बलेनो का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंससुज़ुकी द्वारा तैयार बलेनो अब ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन के साथ और भी मजबूत नजर आती है। इसमें एक व्यवस्थित और एयरोडानामिक बॉडी डिजाइन मिलता है जो बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। इसके आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.