नई दिल्ली, जून 4 -- हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब इसे खरीदने के लिए 1.08% या 12,800 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने ये इजाफा क्रेटा और N-लाइन दोनों मॉडल में किया है। साथ ही, पेट्रोल और डीजल के साथ सभी तरह के ट्रांसमिशन के लिए नई कीमतें लागू होंगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसका N8 DCT वैरिएंट हमेशा के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इसके सभी वैरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें देख लेना चाहिए। हम यहां पर इसकी पुरानी और नई कीमतों का अंतर भी बता रहे हैं।हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हुंडई क्रेटा में 7 वैरिएंट का ऑप्शन मिलता है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे ...