नई दिल्ली, अगस्त 13 -- स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर चाइनीज ब्रैंड HONOR लगातार नए प्रयोग कर रहा है। कंपनी ने इस साल 10000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ HONOR Power2 पेश किया था और अब खबर है कि वह इससे भी बड़ी 12000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, इस फोन को लेकर अभी HONOR की ओर से आधिकारिक लॉन्च की घोषणा नहीं की गई है। मई 2026 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि HONOR एक ऐसे स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें 12000mAh की बैटरी हो सकती है। अब सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक यह बैटरी ट्रायल प्रोडक्शन स्टेज तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट में बैटरी की सामने आई क्षमता 11,790mAh और ऊर्जा क्षमता 43.86Wh बताई गई है। हालांकि, जिस स्मार्टफोन में इस बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, उसका नाम अभी सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें- प...