नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके दबदबे के सामने टेस्ला, विनफास्ट समेत कई दूसरी कंपनियां अभी पीछे हैं। BYD के भारतीय पोर्टफोलियो में अभी 4 मॉडल शामिल हैं। इसमें सीलियन 7, ईमैक्स 7, अट्टो 3 और सील जैसे मॉडल हैं। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को कंपनी की एक ऐसी कार का इंतजार है जिस उसने ग्लोबाल मार्केट में 2023 में लॉन्च किया था। जी हां, इस कार का नाम सीगुल (Seagull) है। वैसे, सीगुल का ट्रेडमार्कट भी भारतीय बाजार के लिए कराया जा चुका है, लेकिन इसका इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। सीगुल कंपनी की बजट इलेक्ट्रिक कार है। जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा गियागो EV, सिट्रोन eC3 और MG ...