नई दिल्ली, अगस्त 23 -- एसयूवी के बढ़ते क्रेज की वजह से भारतीय मार्केट में सेडान कारों की मांग थोड़ी कम जरूर हुई है। हालांकि, आराम और राइड क्वालिटी के मामले में आज भी इनका कोई मुकाबला नहीं है। जो लोग सड़कों पर मखमली सफर और बेहतरीन हैंडलिंग पसंद करते हैं, उनके लिए सेडान हमेशा पहली पसंद बनी रहती है। ऑटोमेकर्स भी इस बात को अच्छे से समझते हैं। इसलिए गिरती बिक्री के बावजूद वे अपनी पॉपुलर सेडान कारों को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग सेडान कारों के बारे में विस्तार से।टाटा टिगोर फेसलिफ्ट टाटा मोटर्स अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान को नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, स्लीक हेडलैम्प्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैम्प्स जैसे बड़े कॉस्मेटिक बदलाव देखने ...