दतिया, जुलाई 26 -- दतिया में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान दोनों ही पार्टियों ने इस सीट पर जीत के लिए अपने-अपने दांव आजमाने शुरू कर दिए हैं। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया सीट पर चुनाव के दौरान अखिलेश यादव से समर्थन मिलने का दावा किया है। इस तरह अब कहा जा सकता है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2023 विधानसभा चुनाव वाली अखिलेश-वखिलेश वाली कड़वाहट को भुला दिया है।क्या हुआ था बात साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान की है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी कुछ सीटों की मांग कर रही थी। इस दौरान जब तत्कालीन अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल पूछा गया कि क्या वो अखिलेश यादव को कुछ सीटें देंगे? इस पर कमलनाथ ने कहा था...