झांसी, जनवरी 10 -- झांसी। पंचदिवसीय युवा महोत्सव के अंतर्गत 'भूले-बिसरे खेल' प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि राम किशोर साहू क्षेत्रीय महामंत्री बीजेपी रहे। शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया गया। विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता रामबाबू शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राम किशोर साहू ने कहा कि 'भूले-बिसरे खेल युवा महोत्सव 2026 के माध्यम से पारंपरिक व लगभग विलुप्त हो चुके। खेलों को जीवंत कर युवा पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना अनुकरणीय पहल है। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि रूमाल झपट्टा और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल शारीरिक विकास, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और टीम भावना को सशक्त करते हैं। ये सरल, मनोरंजक, सस्ते और सुलभ खेल हैं, जिन्हें बिना किसी महंगे उपकरण के कहीं भी खेला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.