भूलेख पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेगी प्रमाणित खतौनी
बस्ती, मई 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूरी तरह ऑनलाइन व रियल टाइम किया गया है। यह जानकारी देते हुए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया है कि आम जनमानस की सुविधा के लिए तहसील के कम्प्यूटर केन्द्र एवं जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। सीआरओ ने बताया कि ई-गवर्नेस एवं डिजिटल इंडिया की संकल्पना के अनुरूप खतौनी की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराये जाने के लिए परिषद ने खतौनी को प्राप्त करने की प्रकिया को पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया है। आवेदक के ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर किसी भी समय व स्थान पर खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकता है। भूमिधर घर बैठे ही निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर तहसील के जनदबाव में कमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.