देवरिया, मार्च 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी के डाटा में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कई गांवों के खतौनी में गाटा संख्या, क्षेत्रफल एवं खातेदारों के नाम दर्ज करने में भी गड़बड़ी दिखी है। राजस्व परिषद की समीक्षा में भी यह बात सामने आई है। जिसके बाद गड़बड़ियों में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।जिले के 83 गांवों में गाटा यूनिक कोड नहीं बना है या उसकी श्रेणी गलत दर्ज कर दी गई है। वहीं 11429 रिकार्ड ऐसे मिले हैं, जिनमें गाटा संख्या तो उपलब्ध है, लेकिन उसका क्षेत्रफल अंकित नहीं किया गया है। इसके अलावा 6647 रिकार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिनमें न तो गाटा संख्या दर्ज है और न ही क्षेत्रफल का उल्लेख किया गया है। 53 गांवों की खतौनी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, जबकि 11 गांवों की खतौनी अब तक अपडेट नहीं की गई है और वे अभ...