भूली हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
धनबाद, मई 31 -- भूली । भूली हॉल्ट पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान वह धनबाद-गया लाइन पर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की गति को भांप नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना ट्रैकमैन ने आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना पाकर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव के कपड़ों की जांच में आरपीएफ को एक नंबर मिला, जिसपर कॉल करने पर उसकी पत्नी के भाई ने फोन उठाया। यह भी पढ़ें- जोधपुर एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत उन्हें घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नावाडीह निवासी बुधन दास के रूप में की। घरवालों के मुताबिक बुधन सुबह घर से बिना कुछ कहे निकला थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.