भूली में कोयला लदे भारी वाहनों के खिलाफ पार्षद ने खोला मोर्चा
धनबाद, मई 29 -- भूली में कोयला लदे भारी वाहनों के खिलाफ वार्ड नंबर 15 की पार्षद ने मोर्चा खोला है। पार्षद रेमा सिंह ने भूली थानेदार से अपने वार्ड में भारी वाहनों के प्रवेश एवं अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। पार्षद ने भूली थानेदार को दिए अपने आवेदन में कहा है कि आवासीय कॉलोनी होने के बावजूद यहां की सड़कों पर कोयला लदे बड़े वाहन और हाइवा चलते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पार्षद ने भूली थाने में दिए पत्र में लिखा है कि भूली की सड़कों पर साइकिल और बाइक द्वारा धड़ल्ले से कोयला ढोया जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की जान पर जोखिम बना रहता है। स्थिति ऐसी बन गई है कि सड़कों पर चलना अब आम नागरिकों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सुबह से देर रात तक धड़ल्ले से कोयला लदे हुए ट्रक भूली की मुख्य सड़कों से होकर आठ लेन पहुंच रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.