भूली के व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत
धनबाद, सितम्बर 9 -- भूली सी ब्लॉक निवासी 48 वर्षीय मो इकबाल अहमद का निधन 31 अगस्त को सऊदी अरब के दम्माम में हो गया। वह वहां की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, इकबाल का पार्थिव शरीर दम्माम से मुंबई होते हुए 9 सितंबर को कोलकाता पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पार्थिव शरीर को भूली लाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। इकबाल अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.