भूलवश जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी
साहिबगंज, जून 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मस्तापुर जोंका गांव में खेती में उपयोग किए जाने वाले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लेने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार मस्तापुर जोंका निवासी बलराम साहा का पुत्र राहुल साहा (18) ने घर में रखा खेती में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ भूलवश खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कुमार सौरभ ने युवक को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। डॉ०की देखरेख में इलाज जारी है। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.