धनबाद, अप्रैल 3 -- जोड़ापोखर। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के भूलन बरारी पांच नंबर मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आउटसोर्सिंग कार्य के दौरान ओबी डंप करने के क्रम में एक विशाल पत्थर सीधे मुख्य मार्ग पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना किसी गंभीर अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। यह रास्ता बरारी पिट और मोदीभिट्ठा को जोड़ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। पत्थर गिरने के कारण देर शाम तक राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के नेता गोपी ठाकुर और चंदन दास मौके पर पहुंचे। उन्होंने आउटसोर्सिंग प्रबंधन से बात कर जल्द से जल्द रास्ते से पत्थर हटाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में प्रबंधन की लापरवाही...