मुजफ्फर नगर, मई 31 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम भूराहेडी चेक पोस्ट के नजदीक शनिवार सुबह अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। भूराहेडी चेक पोस्ट पर किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि 40 वर्षीय एक अज्ञात शव पड़ा है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई, जिसमें दिखा रात में एक व्यक्ति आकर वहां बैठ गया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर वह लेट गया। थाना प्रभारी डॉ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...