बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। शहर से सटे भूरागढ़ में बीते सात दिन से जलापूर्ति ठप है। नलों में पानी न आने से यहां के बाशिंदे परेशान हैं। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पेयजल संकट दूर करने की मांग की है। ग्राम भूरागढ़ निवासी मेवालाल, मोहित, रामदास, प्रमोद, चुन्नू लाल, केशव प्रसाद, रंजीत, जयशंकर आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने जल संस्थान से नल का कनेक्शन लिए हुए हैं। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत जल संस्थान में भी है लेकिन अब तक समस्या हल नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...