गया, अप्रैल 11 -- गुरुआ प्रखंड के दुर्वासा नगर भूरहा में शनिवार को अखिल भारतीय नाई संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से बाबा धर्मदास की स्मृति स्थल की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा धर्मदास की पूजा एवं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अजय ठाकुर, कृष्णदेव ठाकुर, धनंजय ठाकुर, राजाराम ठाकुर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...