रुडकी, अप्रैल 27 -- लक्सर, संवाददाता। भूरना गांव में रंजिश के चलते दबंगों ने खेत से घर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर दी। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर सरिया, लाठी-डंडों से महिला तथा उसके बच्चों पर हमला बोल दिया। हमले में महिला, उसकी बेटी और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। भूरना गांव निवासी पीड़ित अमन कुमार पुत्र मदनपाल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि 23 अप्रैल की शाम को उसकी मां सोरण देवी खेत से वापस घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही शुभम, अभिषेक पुत्रगण शशि तथा सुशील, मुकेश पुत्र बुग्गल सिंह ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- हमलावरों ने दो भाइयों सहित तीन को किया घायल महिला किसी तरह घर पहुंची लेकिन आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.