गाजीपुर, मई 3 -- मरदह। बिरनो थाना के चंपारण पट्टी गांव में जमीन सम्बन्धी विवाद में गोलबंद होकर घर मे घुसकर मारपीट,गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने, घर का सामान तोड़फोड़ करने के प्रकरण में बिरनो पुलिस ने हरि विलास यादव के प्रार्थना पत्र पर गांव निवासी महेन्द्र यादव, योगेंद्र यादव, पन्नू, कमलेश ,पीयूष, सुनील, मुकेश ,उर्मिला, मंजू, भागवती सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में घायल हरिविलास यादव रेनू, रमायन ,रामविलास का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। हरिविलास यादव ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने लाठी फावड़ा लेकर उनके दरवाजे की जमीन कब्जा करने लगे । मना करने जान से मारने की नियत से घर में घुस गये और मारपीट करने के साथ ही घर के सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.