औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बताया गया कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई उत्तर कोयल नहर प्रमंडल, नवीनगर, अंबा, औरंगाबाद, मदनपुर एवं गयाजी के कार्यपालक अभियंता के द्वारा की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत कुल 41.251 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है जिसमें से अब तक 36.2182 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। मुख्य सचिव के द्वारा की गई उच्चस्तरीय समीक्ष...