विकासनगर, मार्च 16 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ऊर्जा कर्मचारियों ने सोमवार को महाप्रबंधक यमुना घाटी प्रथम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर समस्याओं के समाधान में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। तय किया गया कि आज मंगलवार को यूजेवीएनएल मुख्यालय पर गेट मीटिंग कर विरोध जताया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...