सीवान, अप्रैल 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा टोला रामपुर में भूमि से संबंधित विवाद को लेकर एक महिला ने पति के तीनों भाइयों व उनके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वो अपने पति के साथ बाहर रहती हैं। 13 अप्रैल को रिश्तेदारी एक शादी स्टैंड करने के क्रम में हसनपुरवा टोला रामपुर स्थित अपने निवास स्थान पर आई तो सभी परिजन देखते ही भुनभुनाने लगे। दूसरे दिन सुबह जब पति दूध लेने दुकान पर गए थे और महिला बरामदे में नहाने की तैयारी कर रही थी तो सभी नगालियां देने लगे। महिला ने विरोध करते हुए उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो उनका मोबाइल छीनकर मारपीट की गई। जब महिला के पति वापस आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों पति पत्नी का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। इसके बाद हुसैनगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.