भूमि सौदे के बाद दोबारा वसूली का आरोप, तीन पर मुकदमा
आगरा, मई 16 -- हरीपर्वत के बाग फरजाना निवासी व्यापारी विकास जैन ने भूमि सौदे में करोड़ों रुपये लेने के बाद दोबारा अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर हरीपर्वत पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास जैन ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने विपक्षियों से करीब 1.7520 हेक्टेयर भूमि का सौदा किया था। आरोप है कि सौदे के एवज में गौरव पाराशर ने 76 लाख रुपये प्राप्त किए। इसकी रजिस्ट्री और रसीदें तहसील सदर में दर्ज हैं। प्रार्थनापत्र के अनुसार राहुल पाराशर और सिद्धार्थ पाराशर को अलग-अलग किश्तों में बैंक और नकद माध्यम से 1.60 करोड़ रुपये दिए गए। आरोप है कि पूरी धनराशि लेने के बाद विपक्षियों की नीयत बदल गई और वे अतिरिक्त रकम की मांग करने लगे। विकास जैन का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.