कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार भूमि नापी, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, भूमि विवाद सहित अन्य अंचल संबंधी मामलों की गहन जांच की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर बल दिया। बैठक में विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा...