गोड्डा, अप्रैल 16 -- कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से पथरगामा प्रखंड के रूपुचक ग्राम में भूमि सुपोषण संरक्षण एवं जन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रितेश दुबे ने कहा कि भूमि सुपोषण संरक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य रासायनिक खेती के कारण कुपोषित हो चुकी मिट्टी को पुनः उपजाऊ (सुपोषित) बनाना, जैविक खेती को बढ़ावा देना और रसायनों के उपयोग को कम करके धरती माता को 'बंजर' होने से बचाना है। यह अभियान पारंपरिक कृषि ज्ञान, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और स्थायी खेती के माध्यम से कृषि उत्पादकता को बढ़ाने पर जोर देता है। सस्य वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि रसायनों के अत्यधिक उपयोग से बंजर हो रही भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों को वापस लाने के लिए किसानों को जैविक खाद, केंचुआ खाद और हरी खाद का उपयोग करना चाहिए। कृ...