आरा, जून 20 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। जनता दल (यू) के बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. दुर्गा पटेल ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर क्षेत्र में भूमि एवं राजस्व से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की। यह भी पढ़ें- राजस्व सेवा के 147 अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र, 17 हैं निलंबितभूमि समस्याएँ उन्होंने भूमि संबंधी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए आम लोगों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई। मुलाकात के दौरान पटेल ने परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य भूमि विवादों के निपटारे में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन मामलों के लंबित रहने से ग्रामीणों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। यह भी पढ़ें- महाराजगंज ...