दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। राजस्व व भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आम लोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 31 जनवरी को दरभंगा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन ऑडिटोरियम दरभंगा में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल व सचिव जय सिंह समेत राजस्व मुख्यालय के सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रथम पाली में 11 से ढाई बजे तक लोगों की समस्या सुनी जाएगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। कुछ आवेदनों का अंचलवार चयन कर मौके पर सीओ व राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्या पर समीक्षा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भू...